
उदित वाणी, जमशेदपुर: करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में आज एमकॉम के चौथे सेमेस्टर के के विद्यार्थियों को विदायी दी गई। प्रभारी प्राचार्य प्रो बिनोद कुमार, डॉ संचिता भूई सेन, डॉ मौसमी पॉल, डॉ विजय प्रकाश, प्रो अरविंद पंडित, प्रो ऋतु, प्रो शिवनाथ शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
इस दौरान भारत संविधान की जननी विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई. संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में टाकू के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती ने संविधान की महत्ता पर अपने विचार रखे.
इस दौरान छात्रों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन रिंपा महापात्र ने किया. कार्यक्रम के आयोजन में अंजली, राजेश, विशाल, ज्योति, सोवा, ललिता, सामरी पूनम, तान्या प्रिया, सुवीर, संजय आदि की अहम भूमिका रही.

