
उदित वाणी, जमशेदपुर: टिमकेन वर्कर्स यूनियन ने प्लांट परिसर में आयोजित एक समारोह में हीट ट्रीटमेंट विभाग से रिटायर कर्मचारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह को शाल ओढ़ाकर और ट्रॉली बैग देकर भावभीनी विदाई दी. सिंह 27 साल 9 महीना सेवा पूरा कर शनिवार को सेवानिवृत्त हुए.
टिमकेन वर्कर्स यूनियन के महामंत्री विजय यादव ने चंद्रशेखर प्रसाद सिंह को रिटायरमेंट के बाद के सुखद जीवन की कामना की. यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कंपनी के विकास में किए गए उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है.
प्रबंधन एवं विभाग के कर्मचारियों ने भी अपनी ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारी को सम्मान के साथ विदाई दिया. विदाई समारोह में महामंत्री विजय यादव, यूनियन पदाधिकारी रवीन्द्र प्रसाद, नरेंद्र गुप्ता, शुभाशीष प्रधान, पवन शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, सुधीर कुमार राय, आरके वर्मा, कमलेश यादव, अजय बूटिका, डीके महतो सहित कमेटी मेंबर एवं काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे.

