
उदित वाणी, जमशेदपुर: लोयोला स्कूल बिष्टूपुर के प्रिसिंपल फादर पायस फर्नांडिस के तबादले पर शुक्रवार को जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालक समिति की ओर से उन्हें विदाई दी गई.
समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने विदाई समारोह का आयोजन किया. इसमें फादर पायस फर्नान्डीज को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा गया. फादर को गुलदस्ता एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. लोयोला स्कूल के फादर विनोद फर्नांडिस स्कूल के नए प्रिंसिपल बनाए गए हैं.
समारोह में मुख्य रूप से विनोद फर्नांडिस, वाईस प्रिसिंपल जयन्ती शेषाद्रि, समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण पापुस टोप्पो, रौशन टोप्पो, एस.आनन्द विष्णु शंकर निराला, सतीश कुमार, मयंक खलको उपस्थित थे.

