
उदित वाणी, जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट (RCJW) ने आज हंसराज पब्लिक स्कूल, बिस्टुपुर में आंखों की रिफ्रेक्शन जांच प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इस सत्र का नेतृत्व जमशेदपुर के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ रोटेरियन डॉ. सुशील बाजोरिया का परिचय डॉक्टर अंजनी किशोर सहाय ने दिया डाॅ सुशील बजोरिया ने शिक्षकों को अपने क्लास के बच्चों की आंख जांच करने के लिए कई तरीके बताएं .
इस कार्यक्रम में 15 अलग-अलग स्कूलों के 40 शिक्षक और करीम सिटी कॉलेज के तीन रोट्रेक्टर्स ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों ने अनेक प्रश्न पूछे और डॉक्टर बाजोरिया ने बहुत सरल सहज भाषा में उन्हें आंख की समस्याओं के सरल हल के बारे में बताया ..
कार्यक्रम के अन्त में शिक्षकों को रिफ्रेक्शन चार्ट वितरित किए गए, जिससे वे स्वयं छात्रों की आंखों की जांच कर सकेंगे। आरसीडब्ल्यूजे समिति ने यह भी घोषणा की कि जिन छात्रों की दृष्टि में समस्या पाए जाने पर, यदि वे आर्थिक रूप से पिछड़े हैं तो उनके इलाज का खर्च क्लब वहन करेगा, बशर्ते कि स्कूल के प्राचार्य की अनुशंसा हो।
कार्यक्रम की शुरुआत आरसीडब्ल्यूजे के अध्यक्ष अशोक झा के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की पॉजिटिव हेल्थ निदेशक डॉ. सुजाता मित्रा ने कार्यक्रम को संबोधित किया और क्लब की विभिन्न स्वास्थ्य पहलों जैसे एनीमिया जांच, CPR प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिविर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन डॉ जूही समर्पित ने किया . रोटेरियन विनीता झा, रोट्रैक्टर आयुष पाठक, रोट्रैक्टर आशीष ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई.

