
उदित वाणी, रांची: बारूदों के पहाड़ के रूप में चर्चित गढ़वा जिला के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित नक्सलियों के पनाहगाह बूढ़ा पहाड़ में छापेमारी के दौरान फिर पुलिस को बड़ी सफलता मिली.
सोमवार को कोबरा, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल व झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान में बुढ़ा पहाड़ के जोकपानी से नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा पुलिस से लूटे गये 18 अत्याधुनिक हथियार समेत भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटकों का जखीरा समेत दैनिक उपयोग के समान, नक्सली पर्चा आदि बरामद किया गया.
बुढ़ा पहाड़ पर पिछले एक माह से नक्सलियों के खात्मा के लिए कोबरा, जगुआर, सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल द्वारा आपरेशन लोटस अभियान चलाया जा रहा है. जोकपानी से भाकपा माओवादी नक्सली संगठन द्वारा पुलिस बल को क्षति पहुंचाने के लिए रखे गये अलग अलग तरह के 203 लैंड माईन्स बरामद किया गया है.
लैंड माईन्स के अलावे थ्री नट थ्री के एक एलएमजी राइफल व चार मैगजीन, एक एसएलआर राइफल व एक मैगजीन एक 5,56 एमएम इन्सास रायफल व दो मैगजीन, 9 कारबाईन एक व 2 मैग्जीन, 303 रायफल सात व 11 मैग्जीन, 315 रायफल नौ, 303 का गोली 474 पीस, 315 का गोली 402 पीस, देशी ग्रिनेट अनप्राईम 41, आईईडी बम 213 पीस, देशी यूभीजीएल एक पीस 303 का बोल्ट 5 पीस, एसएलआर रायफल का पिस्टन रड 2 पीस, .22 का गोली 75 पीस, एक दुरबीन, जीपीएस 3 पीस, मोटोरोला का वाकी टॉकी एक पीस, एल्युमिनियम नाईट्रेट दो डब्बा, आर्म्स स्प्रिंग दो पीस, कोडेक्स वायर लगभग 100 मीटर, इलेक्ट्रिक वायर लगभग 100 मीटर, लाल बैनर एक पीस, काला वर्दी दो सेट, पौच 6 पीस, सिलिग तीन पीस व वर्मा रड 6 पीस बरामद किया गया है.
अभियान में शामिल थे
डीसी जितेन्द्र कुमार कोबरा 203 टीम के 14 जवान, एसी हेमंत कुमार जसोदिया कोबरा 203 टीम के 13 जवान, ए/218 सीआरपीएफ बटालियन नावाटोली के एसी आजाद अहमद हाजाम, बारेसाढ़ पिकेट नावाटोली के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज मुर्मू व कैलाश बाड़ा तथा एजी 8 ऑफ झारखंड जगुआर के पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार शामिल थे.
पुलिस द्वारा बताया गया कि बरामद किये गये 213 आईईडी बम को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया और बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में अभियान जारी रखा गया है.
लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बूढ़ा पहाड़ के आसपास के इलाका में माओवादी भ्रमणशील होने की योजना बनाने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके तहत कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल हुई.
कोबरा बटालियन के उप कमांडेंट जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी पुलिस के जवानों द्वारा प्रतिदिन सर्च अभियान चलाया जा रहा है. यह उसी का परिणाम है. बरामद हथियार की जांच की जाएगी कि नक्सलियों के पास से बरामद हथियार नक्सलियों ने खुद से खरीदा है या पुलिस जवानों से लूटा हुआ गया है.

