
उदित वाणी, जमशेदपुर : एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड के प्रभारी प्रशांत तिवारी के आदेश से पूर्वी सिंहभूम एनएसयूआई के उन सभी सदस्यों के निष्कासन को वापस ले लिया गया है, जिन्हें पिछले दिनों निकल दिया गया था।
उन्हें पुनः संगठन में शामिल किया गया है। प्रशांत तिवारी ने इस बाबत पत्र जारी कर आशा की है कि सभी साथी संगठन एवं पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरे ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे।
वापस संगठन में बहाल किए गए सदस्यों में कमल अग्रवाल, राज महतो, राहुल गिरी, आनंद सिंह, प्रशांत कुमार, लव कुमार, जयंतो प्रमाणिक के नाम शामिल हैं। एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक प्रभजोत सिंह ने सबका स्वागत किया है।
Advertisement
<
