
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिरसानगर मुराकाटी स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल के उच्च वर्ग के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत जमशेदपुर से लगभग 250 किलोमीटर दूर समुद्र तट स्थित न्यू दीघा का भ्रमण किया. इस दो दिवसीय यात्रा में बच्चों ने रेल मार्ग और बस मार्ग से यात्रा का आनंद उठाते हुए अपना सफर तय किया.
पहले दिन का कार्यक्रम
पहले दिन बच्चों को दीघा साइंस सेंटर (साइंस सिटी) का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने विज्ञान के विभिन्न आयामों की प्रदर्शनी देखी. इसके बाद, बच्चों ने शाम में समुद्र तट स्थित खूबसूरत देव सागर पार्क का भ्रमण किया और समुद्र तट पर बैठकर सूर्यास्त का आनंद लिया.
दूसरे दिन का कार्यक्रम
दूसरे दिन बच्चों ने सुबह उठ के मॉर्निंग वॉक के साथ शनि मंदिर के दर्शन किए. इसके बाद, उन्होंने अमरावती पार्क में सुबह के चाय पर चर्चा और नाश्ता का भरपूर आनंद लिया। इसके बाद, बच्चों ने समुद्र तट पर जाकर मस्ती की.
शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को विज्ञान, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में जानकारी देना था. स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि इस भ्रमण से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला और उन्हें अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप में लागू करने का मौका मिला.

