
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. पूरे राज्यभर से एडमिशन के 41330 आवेदन आ चुकें हैं.
पूरे राज्य में अभी फिलहाल 12,146 सीटों पर एडमिशन होने वाला है. इन आवेदनों की स्क्रूटनी 27 मई को होने वाली है. उसके बाद 30 मई को इन स्कूलों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी. प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र जिलावार तैयार किए जाएंगे. 7 जून को इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इस मेरिट लिस्ट के आधार पर 12 जून से एडमिशन शुरु हो जाएगा.
जमशेदपुर की बात करें तो जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में भी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. जिले में नामांकन के लिए जिले 1996 विद्यार्थियों ने आवेदन किए गए हैं. आवेदन की तिथि समाप्त होने केबाद शिक्षा विभाग ने प्रवेशपरीक्षा के लिए केंद्र भी निर्धारित कर दिए हैं.
उत्क्रमित प्लास-2 बालिका उच्च विद्यालय साकची में कक्षा छह में नामांकन के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं के लिए शारदामणि बालिका उच्च विद्यालय साकची में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं कक्षा सात व आठ में नामांकन के लिए उत्क्रमित प्लास-2 बालिका उच्च विद्यालय साकची में आवेदन करने वाली छात्राओं के लिए साकची उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
परीक्षा 30 मई को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी. इसी तरह बीपीएम प्लस-टू स्कूल बर्मामइंस में नामांकन के लिए सेंट्रल करीमिया उच्च विद्यालय साकची में प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि कस्तूरबा गांदी बालिका विद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा सिस्टर निवेदिता उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में आयोजित की जाएगी.
उधर, अब से झारखंड के इन उत्कृष्ट विद्यालयों को सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के नाम से जाना जाएगा. स्कूली शिक्षा सचिव के रविकुमार ने दी जानकारी दी कि सभी जिलों में ये उत्कृष्ट विद्यालय अलग-अलग नामों से जान जाएंगे.
पर सभी जिलों में नाम अलग-अलग रहने से सामंज्सय नहीं बन पा रही थी. इसलिए शिक्षा विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन स्कूलों को अब से सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के नाम से जाना जाएगा. लड़कियों के स्कूल को सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गर्ल्स के नाम से जाना जाएगा. इसी के साथ ही साथ जिला स्कूलों के नाम के आगे डिस्ट्रिक्ट लिखा हुआ होगा.

