
उदितवाणी, जमशेदपुर: शनिवार को एसडीओ पीयूष सिन्हा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान साकची गोलचक्कर से बंगाल क्लब तक फुटपाथ पर लगने वाले सबी दुकानों को हटाया गया.
फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है ना कि दुकान के लिए. इस अभियान में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारी भी शामिल थे.
साकची स्ट्रेट माइल रोड में भी चला अभियान
स्ट्रेट माइल रोड पर यह अभियान चला. इस दौरान नो पार्किंग में लगी बाइक की हवा निकाल दी गई. कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया. स्ट्रेट माइल रोड पर पत्ता मार्केट से लेकर भालुबासा चौक तक दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों के सामान जब्त किए गए.
पत्ता मार्केट के पास से ही फुटपाथ दुकानदारों का सामान जब्त किया गया. कुछ दिन पूर्व ही डीसी स्वंय अपनी देख रेख में स्ट्रेट माइल रोड पत्ता मार्केट से अतिक्रमण मुक्त करवा कर यातायत को सुचारु किया था लेकिन कुछ दिनों के बाद धीरे धीरे पुन: लोगों ने यहां सडक़ किनारे दुकाने लगाना शुरु कर दी थी.

