
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स एक्स इम्प्लाई एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे इंजन पार्क में हुई. बैठक में 300 से ज्यादा रिटायर कर्मियों ने भाग लिया.
बैठक में फैसला लिया गया कि मई माह में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल टाटा मोटर्स मुंबई जाएगा और रतन टाटा से मिलकर नई पेंशन स्कीम के बारे में बताएगा. उन्हें इस बात की जानकारी दी जाएगी कि टाटा मोटर्स बढ़ी हुई पेंशन की सुविधा नहीं दे रहा है, जबकि दूसरी कंपनियों में ईपीएस-95 का फॉर्म दिया जा रहा है.
यही नहीं डीसी को भी इसकी जानकारी दी जाएगी ताकि वह इसे लागू करने के लिए टाटा मोटर्स को मजबूर कर सके.
Advertisement
<

