
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से माइकल जॉन सेंटर में कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टाटा स्टील की वीपी (एचआरएम) आत्रेयी सान्याल थी.
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कर्मचारियों को यूनियन के गौरवशाली इतिहास के साथ टाटा स्टील का इतिहास, टाटा स्टील के सामने आने वाली चुनौतियां, एकाउन्ट्स के आधारभूत नियम, कार्यस्थल की गुणवत्ता, स्वास्थ के प्रति जागरूकता, डिजिटलाइजेशन का महत्व, सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं, कार्यबल की विविधता एवं समावेश और कारपोरेट रिस्पांसिबिलिटी के बारे में जानकारी दी गई.
मौके पर यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और महामंत्री सतीश कुमार सिंह मौजूद थे.
Advertisement
<

