
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में ईमेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी की नई शाखा का भव्य उद्घाटन हुआ. मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती सिंह और श्रीमती रामरती कुमारी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर स्टोर का शुभारंभ किया. उन्होंने इसे स्थानीय लोगों के लिए गुणवत्ता वाली दवा सेवाओं की सुलभ पहल बताया.
फार्मेसी ओनर श्री आनंद सिंह ने उद्घाटन के बाद कहा, “ईमेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी के जरिए साकचीवासी अब ब्रांडेड दवाइयां, उचित दाम और विश्वसनीय सेवा एक ही छत के नीचे पाएंगे.”
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में अक्षय कुमार, संध्या चौधरी, शिवानी सिंह, चौधरी अरशद रजा, खुर्रम बिलाल असलम और वसीम तारिक शामिल हुए. अतिथियों ने फार्मेसी की आधुनिक अवधारणा और ग्राहक-केंद्रित सुविधाओं की खुलकर सराहना की.
विशेष सुविधाएं
नया स्टोर ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक छूट, मुफ्त होम डिलीवरी, स्मार्ट बिलिंग और तीव्र सेवा प्रदान करेगा. ईमेडिक्स टीम से जनरल मैनेजर वकार सिद्दीकी, ऑपरेशंस मैनेजर अमनदीप कुमार और सेल्स एग्जीक्यूटिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे.
सिद्दीकी ने कहा, “हमारा लक्ष्य सुरक्षित, पारदर्शी और सस्ती दवा सेवा को हर कदम पर उपलब्ध कराना है.”

