
उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो के डिमना रोड स्तिथ सुभाष कॉलोनी में संजय पथ पर बिजली के पोल में अचानक आग लग गई है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे लगी है। लोगों ने फौरन बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। मगर अब तक बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। लोगों ने अधिकारियों को फोन किया तो वह पहुंचने की बात कह रहे हैं। दमकल को भी जानकारी दे दी गई है।

Advertisement
<

