
उदित वाणी, जमशेदपुरः झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. कुल 633 घरों में छापेमारी की गई और 120 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. इन लोगों पर कुल 17 लाख 31 हजार 555 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
जमशेदपुर सर्किल में 545 उपभोक्ताओं के यहां छापेमारी की गई, जिसमें 98 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. इन लोगों पर 5 लाख 21 हजार 451 रुपये जुर्माना लगाया गया है, चाईबासा सर्किल में 255 उपभोक्ताओं के घर बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गई. अभियान के दौरान 50 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जबकि 5 लाख 12 हजार 451 रुपये जुर्माना लगाया गया है.
जेएसइबी के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Advertisement
<

