
उदित वाणी, जमशेदपुरः पिछले कुछ महीनों से बिजली की लचर व्यवस्था के कारण लोग काफी परेशान हैं। बिजली कब आती-जाती है, पता ही नहीं चलता। सुचारू विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर आज समर्पण एक सोच नई दिशा संस्था द्वारा बिरसानगर डीवीसी ऑफिस का घेराव किया गया। संस्था का कहना है कि बिजली की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिन हो या रात, बिजली की आंख मिचौली चल रही है। बिजली संकट के कारण ना बच्चे ढंग से पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही बुजुर्गों को आराम मिल रहा है। संस्था द्वारा विभाग को 7 दिनों का समय दिया गया है। उनका कहना है कि इस दौरान व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बस्तीवासियों के साथ मिलकर जीएम का घेराव किया जाएगा। मौके पर संस्था के संरक्षक आनंद बिहारी दुबे भी मौजूद थे।
Advertisement
<

