
उदित वाणी, जमशेदपुर: 22 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा. अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. नियमानुसार पहले इसे जिला गजट प्रकाशित किया जाएगा. इसके बाद प्रस्ताव को राज्य निर्वाचन आयोग के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा. यह औपचारिकता पूरी होने के बाद 22 जून को उपायुक्त की अध्यक्षता में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी.
अभी पूर्वी सिंहभूम जिले में जिला परिषद सदस्यों की कुल संख्या 27 है इस प्रकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के लिए उम्मीदवार को 14 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी. लगातार तीसरी बार जिला परिषद अध्यक्ष का पद आदिवासी महिला के लिए आरक्षित है. ऐसे में कोई आदिवासी महिला ही अध्यक्ष पद पर बैठेगी.
Advertisement
<
