
उदित वाणी, जमशेदपुर: सबुज कल्याण संघ टेल्को की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार 7 मई को संघ परिसर में होगा. दो साल पर होने वाला यह चुनाव सुबह 8 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच संघ परिसर में होगा.
इसे लेकर सत्ता और विपक्ष अपने उम्मीदवारों के पक्ष में देर रात तक चुनाव प्रचार करता रहा. मतदान के एक घंटे बाद मतगणना होगी और रात आठ बजे के बाद रिजल्ट आने की संभावना है. मतदान में दो ऑफिस बेअरर्स के चुनाव के साथ 11 कमेटी मेंबरों का चुनाव होगा.
जेनरल सेक्रेटरी पद के लिए इस बार वर्तमान जेनरल सेक्रेटरी मिथिलेश घोष को जयंत रायचौधरी टक्कर दे रहे हैं जबकि फाइनांस सेक्रेटरी अमित बोस के सामने सरोज कुमार राय ने चुनौती पेश की है. इन दो ऑफिस बेअरर्स के अलावा इस बार 11 कमेटी मेंबरों का चुनाव भी होगा, जिसके लिए सत्ता और विरोधी खेमे के 28 उम्मीदवार मैदान में हैं.
ये हैं कमेटी मेंबर्स के उम्मीदवार
रजत कुमार नंदी, सुजान चटर्जी, कौशिक दत्ता, दीपक बनर्जी, आशीष कांति विश्वास, संदीप बनर्जी, गोपाल बसाक, विप्लव बनर्जी, समीरन घोष, शिवशंकर पालित, दीपक दत्ता, तीर्थांकर घोष, कमल कुमार घोष, सुब्रत बोस, सर्देन्दू चक्रवर्ती, ध्रुवज्योति घोष, सौरभ कुमार श्याम, पार्थ प्रतीम पॉल, मोनोतोष भद्रा, पार्थ प्रतीम विश्वास, सरोज मुखर्जी, संदीप दास, सुदिप्ता पंडित, राजेश दास, राहुल सिन्हा, सुब्रत दास, प्रदीप घोषाल, सुबीर भट्टाचार्या.

