
उदित वाणी, जमशेदपुर : राज्य में नगर निकाय का चुनाव में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से कराया जाएगा. पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से हुए मतदान के कारण ऐसा अंदेशा व्यक्त किया जा रहा था कि नगर निकाय चुनाव में भी मतदान बैलेट पेपर से होगा लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग के साथ राजनीतिक दलों की बैठक में यह साफ हो गया कि चुनाव ईवीएम से ही होगी. नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्यपाल से स्वीकृति मिल चुकी है राजनीतिक दलों के साथ बैठक में मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रविकुमार ने अपील कि है कि वे आम जनता के बीच जाकर उनको उनके मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करा कर उनको नए मतदाता बनाने में या उनका एड्रेस अगर बदल गया हो तो पुराने मतदाता सूची से हटाने में और नए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में जागरूकता फैलाने का काम करें. अब एक मोबाइल से कुल छह सदस्य अपना नाम जोड़, हटा, या सुधार कर सकते है.
तय हो रहा वार्ड पार्षदों का आरक्षण
जिला स्तर पर वार्ड पार्षदों का आरक्षण तय किया जा रहा है. आयोग द्वारा जल्द ही अन्य पदों के लिए आरक्षण तय किए जाएंगे. जिलों में मतदाता सूची के विखंडन तथा मतदान केंद्रों के सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. सभी सीटों के लिए निकाय चुनाव गैर दलीय होना है.

