
लुभाएगा यहां का हरा भरा बागीचा
उदित वाणी, जमशेदपुर: कदमा में बनने वाले दुर्गा पूजा के पंडालों में न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा समिति (आपोलो स्पोर्टिंग क्लब) का पंडाल हमेशा से चर्चा में रहता है. विशेषकर यहां पर पंडाल के सामने बनाया जाना वाला हरा भरा बागीचा लोगों को खूब लुभाता है.
इस बागीचे को बनाने की तैयारी एक माह पहले से ही शुरु कर दी जाती है. इस बार यहां काल्पनिक पंडाल को बनाया जाएगा. पीला और हरा रंग के इस पंडाल में थर्मोकोल से नक्काशी की जाएगी.
न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा समिति के द्वारा यहां दुर्गा पूजा का प्रारंभ 1954 से हो रहा है. यह समिति का 68 वां वर्ष होगा. समिति के द्वारा भूमि पूजन संपन्न हो गया. इस मौके पर पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा समिति एक नजर में
नाम : न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा समिति (आपोलो स्पोटिंग क्लब)
स्थापना : 1954
अध्यक्ष : बीएस राणा
महासचिव : अमित कर
सचिव : रुनु मोहंती, अंजन कर, तपन कर
कोषाध्यक्ष : पिंटु घोषाल
पंडाल इंचार्ज : पार्थो दत्ता, तपन नाग

