
उदित वाणी, जमशेदपुर : देश के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप के 134वें संस्करण का उद्घाटन समारोह 24 जुलाई 2025 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा. यह भव्य आयोजन सिर्फ फुटबॉल का उत्सव नहीं बल्कि सैन्य शौर्य, स्थानीय संस्कृति और खेल भावना का एक अद्वितीय संगम होगा.
उत्सव में दिखेगा फौजी जोश और सांस्कृतिक रंग
समारोह को रोमांचक और अविस्मरणीय बनाने के लिए फ्लाई पास्ट, स्काई डाइविंग और माइक्रोलाइट डेमो जैसे साहसी सैन्य करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके साथ ही मंच पर पाईका, खुकरी नृत्य, झूमर और कलरिपयट्टु जैसे भारत की पारंपरिक कलाओं की प्रस्तुति भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी.
कौन होंगे शामिल?
इस भव्य आयोजन में राज्य सरकार, सेना एवं अन्य सैन्य इकाइयों के अनेक विशिष्ट अधिकारी और अतिथि शामिल होंगे. समारोह को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह न केवल खेल का पर्व है बल्कि राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव भी है.
कब और कहां?
स्थान: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर
समय: अपराह्न 4:00 बजे (1600 Hrs)

