
उदित वाणी जमशेदपुर : डुमरिया थाना क्षेत्र के खैरबनी का रहने वाला माधव लोहार उर्फ माधव कर्मकार को कोर्ट के आदेश का अवहेलना करना महंगा पड़ा है. अंततः मामले में कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट निकलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घाटशिला के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश वन की अदालत से वारंट विकाला गया था. इसके बाद 16 अक्तूबर 2021 को आदेश का पालन नहीं करने के आरोप में डुमरिया थाने में मामला दर्ज कराया गया था. माधव लोहार के बारे में डुमरिया पुलिस का कहना है कि वह इसके पहले पोटका और कोवाली थाना क्षेत्रों से डकैती और लूट के मामले में भी जेल जा चुका है. उसके खिलाफ पोटका थाने में दो और कोवाली में एक मामला पहले से ही दर्ज है. पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ वारंट निकलने के बाद पुलिस ने ओड़िशा और बंगाल में भी छापेमारी की थी.

