
उदित वाणी, जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के निदेशक के पद पर डॉ. गौतम सूत्रधार ने शुक्रवार को अपना योगदान दिया. इसके पहले डॉक्टर सूत्रधार एनआईटी मणीपुर में निदेशक के पद पर कार्यरत थे.
डॉ गौतम सूत्रधार ने आईआईटी खड़गपुर से फाउंड्री टेक्नोलॉजी में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में एमटेक किया है और बीआईटी मेसरा से पीएचडी की है. सूत्रधार जादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर है डॉक्टर सूत्रधार ने अपने योगदान के पहले दिन ही संस्थान के कुलसचिव, डीन, विभागाध्यक्ष एवं सभी प्रभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संस्थान के समग्र विकास की कार्य योजना के लिए गहन विमर्श किया.
Advertisement
<

