
उदित वाणी, जमशेदपुर: बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का उद्घघाटन जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार ने किया.
डॉ अजय कुमार को पूजा कमेटी के अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद एवं पूजा कमेटी के सचिव अभय कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया.
डॉ अजय कुमार को फूलों का गुलदस्ता नन्हीं-सी बच्ची गुनगुन ने देकर स्वागत किया. डॉ अजय कुमार के साथ कोल्हान प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर का भी स्वागत किया गया.
उदघाटन के उपरांत आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत में 75 वर्षों में किस तरह से भारत की प्रगति हुई है एवं आजादी किस तरह से भारत वासियों को मिली है, कितने लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान की आहुति दी हैं, कितने मां की गोद उजड़ गई, कितने महिलाएं विधवा हो गई, कितने स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की, इसका मंचन गंगोत्री कांप्लेक्स में निवास करने वाले बच्चों के द्वारा किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पूजा कमेटी के लाइसेंसी चेयरमैन डॉ सीतेश दास, अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, सचिव अभय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उज्जवल मुखर्जी एवं गंगोत्री कंपलेक्स के सचिव अनिंदो कांति विश्वास, विशाल शर्मा, बापी शाह, अल्पना चटर्जी, अमर पाल, अजय सिंह, सुशांतो लहरी, दीपेंदु नंदी, शंकर राव, जॉय विश्वास, संदीप दीक्षित, बापी मंडल, संतोष साहू, रमन मूर्ति, सुशांतो लहरी, सोमनाथ राय चौधरी, अभ्यांश श्रीवास्तव, नन्हीं कुमारी, अदिति श्रीवास्तव, नील विश्वास की भूमिका अहम रही.

