
उदित वाणी जमशेदपुरः श्री गुरु नानक देव जी द्वारा संसार को सत्य उपदेश देने हेतु पूरब दिशा की ओर की गई यात्रा से संबंधित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कल बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फिल्म का निर्देशन डॉ स्वर्ण सिंह और संपादन सुदीप सिंह अव्वल द्वारा किया गया है। फिल्म के जरिए जीवन जीने के मूल आधार एवं सिख पंथ के सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों पर विचार प्रकट किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि दिल्ली से चलकर विशेष रुप से पंत के महान विद्वान एवं बंगला साहिब गुरुद्वारा में बाबा बघेल सिंह म्यूजियम के डायरेक्टर सरदार सुरजीत सिंह आजाद भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं बुद्धिजीवी वर्ग आदि से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

