
उदित वाणी, रांची: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्यसचिव अरूण कुमार सिंह ने कहा कि इस वितीय बर्ष में राज्य में नियमित टीकाकरण के जरिये 8.7 लाख शिशुओं व 9.9 लाख गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करना है.
कुल 13 टीकों से बचाव योग्य बीमारियों को रोका जा सकता है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखण्ड अन्तर्गत नियमित प्रतिरक्षण के राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरूण कुमार सिंह ने कहा कि टीकाकरण के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें और बिशेष अभियान चलाकर शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें.
प्रत्येक बच्चे और गर्भवती महिलाओं को निर्धारित समय के अनुसार टीका लगाना सुनिश्चित करें। संस्थागत जन्मे सभी नवजातों को हेपेटाइटिस-बी बर्थ डोज जन्म के तुरंत बाद लगाना सुनिश्चित करें.
साथ ही प्रत्येक 10 साल व 16 साल के बच्चों के लिए टीडी की एक खुराक दिया जाय. ताकि टेटनस एवं डिपथेरिया बीमारी से बचया जा सके. वर्तमान में 5 वैक्सीन से बचाव योग्य बीमारी जैसे पोलियो, खसरा, रूबेला, डिप्थीरिया, पर्टुसिस और नवजात टेटनस के लिए राज्य द्वारा निगरानी किया जा रहा है.
सभी टीकाकरण से छूटे बच्चा एवं गभवर्ती महिलाओं को घर-घर जाकर चिन्हित करते हुए ससमय टीकाकरण करना है.

