
उदित वाणी, जमशेदपुर : राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल गढ़ाबासा ने विद्यालय सभागार में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो को जागरूक करने के उद्देश्य से बच्चो के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चो ने दीप सजाओ और रंगोली अल्पना बनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें संगीता श्रीवास्तव, रीता शर्मा, अमनजित कौर, निर्मला कौर, नीलम शर्मा, दीक्षा कुमारी, अंजली कुमारी, शुभप्रियां कुमारी, कुमकुम सिंह, अंजली और अन्य शिक्षिकाओं ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान बच्चे जो पुरुस्कृत किए गए उनमें अल्पना बनाओ प्रतियोगिता में अमीषा, दीपशिखा, घनश्याम, रंगोली में विनायक, अंजली कुमारी, रौनित और दिया सजाओ प्रतियोगिता में धैर्य कुमार, परिधि कुमारी, डॉली कुमारी को पुरस्कृत किया गया।
Advertisement
<

