
उदित वाणी, जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण एवं परीक्षण शिविरों की शुरुआत 19 अगस्त से की गई है, जो 1 सितम्बर तक विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होंगे.
धातकीडीह में शिविर का आगाज
पहले दिन धातकीडीह सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में 8 दिव्यांगजनों के बीच ई-ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया. साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के 42 वरिष्ठ नागरिकों और 30 दिव्यांग लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया.

कहाँ-कब होंगे अगले शिविर?
जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होने वाले शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार है –
1. गोलमुरी सह-जुगसलाई – 20 अगस्त – प्रखंड कार्यालय परिसर
2. पोटका – 21 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, पोटका
3. पटमदा – 22 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, पटमदा
4. बोड़ाम – 23 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम
5. मुसाबनी – 25 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, मुसाबनी
6. डुमरिया – 26 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, डुमरिया
7. धालभूमगढ़ – 28 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, धालभूमगढ़
8. चाकुलिया – 29 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, चाकुलिया
9. बहरागोड़ा – 30 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, बहरागोड़ा
10. घाटशिला – 1 सितम्बर – प्रखंड कार्यालय, घाटशिला
प्रशासन की अपील
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है. उन्होंने सभी लाभुकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि को अपने प्रखंड के शिविर में पहुंचें, पंजीकरण कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं.

