
उदित वाणी, रांची: राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने वैकल्पिक तौर पर कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार को कोल्हान विश्वविद्याालय का प्रभारी कुलपति नियुक्त किया.
राजभवन के ओएसडी [जुडिसियल] मुकुलेश चन्द्रा नारायण द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि प्रमंडलीय आयुक्त अगले आदेश तक विश्वविद्यालय के रूटीन कार्यों का निष्पादन करेंगे. आदेश में यह भी कहा गया है कि रूटीन कार्यों को छोड़कर किसी भी नीतिगत मामले के लिए कुलाधिपति की मंजूरी लेना आवश्यक होगा.
कुलाधिपति ने कहा कि अंतरिम व्यवस्था के तहत यह कार्रवाई की गई है. जबकि कोल्हान विश्वविद्यालय समेत अन्य विश्वविद्यालयों के लिए नियमित कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
ज्ञात हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति डा गंगाधर पांडा व प्रतिकुलपति डा कामिनी कुमार का कार्यकाल 27 मई को खत्म हो जायेगा.

