
उदित वाणी, जमशेदपुर: पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी में शुक्रवार को ऐसे विद्यार्थियों की जुटान हुई, जो किसी न किसी कला में पारंगत थे. विद्यार्थियों ने कलाकारों के अंदाज में नृत्य से लेकर गायन तक की प्रस्तुति दी. इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया.
दरअसल शुक्रवार को पीपुल्स एकेडमी स्कूल बाराद्वारी में जिलास्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया. इसमें बालक एवं बालिका वर्ग के लिए आयोजित 10 प्रतिस्पर्धा में जिले के सभी प्रखंड के बच्चों ने भाग लिया. इसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक निर्मला बरेलिया एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षिका ज्योत्सना अस्थाना ने किया.
कला उत्सव में अलग-अलग श्रेणी में विजेता बने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इसमें शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जुस्को स्कूल साउथ पार्क की कौशल दिव्यान को मिला.
वहीं दूसरा पुस्कार विद्या भारती चिनम्या के छात्र मोहित शर्मा व तृतीय पुरस्कार बीपीएम प्लस टू के अभिषेक सिंह को मिला. इसी तरह पारंपरिक लोकगीत गायन प्रतियोगिता में एडीएल सनशाइन के सौरभ कुमार को प्रथम, बीपीएम प्लस टू स्कूल के अभिषेक सिंह को द्वितीय व केरला समाजम मॉडल स्कूल के पी शाश्वत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.
संगीत वादन प्रतियोगिता में आदिवासी प्लस टू स्कूल के निकुदीम मुंडा को प्रथम, संत राबर्ट हाईस्कूल के टीकाराम मुर्मू को द्वितीय व बिरसा मेमोरियल उच्च विद्यालय के अमन कच्छप को तृतीय पुरस्कार मिला.
संगीत वादन स्वर वाद्य में प्रथम पुरस्कार करण मंडल (संत राबर्ट स्कूल) को मिला. लोक नृत्य में पटमदा के कर्णो महतो को प्रथम, एडीएल सनशाइन के तनवीर सिंह को द्वितीय व आदिवासी प्लस टू हास्कूल के सुजाल विश्वकर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला. दृश्य कला प्रतियोगिता में जुस्को स्कूल के मिशम सामांता को प्रथम, विद्या भारती चिन्मया के क्षितिज कुमार को द्वितीय व संत मेरीज के सुमित बारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

