
उदित वाणी, जमशेदपुर: जिला स्थापना समिति ने 34 कर्मचारियों को प्रोन्नति दी है. आनंद कुमार नए प्रशासी पदाधिकारी होंगे. उनके अलावा 7 प्रधान लिपिक को कार्यालय अधीक्षक, 16 उच्च वर्गीय लिपिक को प्रधान लिपिक और 10 को निम्न वर्गीय से उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में प्रोन्नति दी गई है. साथ ही कई कर्मचारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग भी हुई है. कोरोना की वजह से लंबे समय से जिला स्थापना समिति की बैठक नहीं हो पा रही थी.
Advertisement
<
