
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित टाटानगर गौशाला से छठ पूजा के मौके पर खरना के दिन एक हजार लीटर से ज्यादा दूध का वितरण किया गया. खरना के प्रसाद हेतु दूध लेने के लिए जुगसलाई गौशाला में सुबह-और शाम काफी भीड़ जुटी.
भीड़ से निपटने के लिए गौशाला कमेटी द्वारा 10-10 लोगों की टीम बनाकर इस कार्य में लगाया गया था, ताकि लोगों को जल्द से जल्द दूध दिया जा सके.
इस संबंध में जुगसलाई गौशाला के कैलाश सरायवाला ने बताया कि सुबह के समय करीब 368 लीटर और शाम के वक्त 720 लीटर सहित कुल 1088 लीटर दूध का वितरण किया गया.
Advertisement
<

