
उदित वाणी, आदित्यपुर: लघु उद्योग भारती की जिला कमिटी की पहल पर आदित्यपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर (ईएमसी) औद्योगिक क्षेत्र में दो उद्यमियों के बीच दो दिनों से चल रहा विवाद आज समझौते के बाद समाप्त हो गया है.
जानकारी के अनुसार, ईएमसी औद्योगिक क्षेत्र में कलवर्ट को बन्द कर चहारदीवारी का निर्माण कराने की बात पर तकरार/विवाद चल रहा था, जो कि विकास गर्ग नामक उद्यमी के द्वारा चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरु कराने के बाद आज और बढ़ गया. उक्त कार्य का ज्ञान जायसवाल नामक उद्यमी ने विरोध किया. और उसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के उपर दोषारोपण भी शुरु कर दिया था.
ज्ञान जायसवाल का कहना था कि कलवर्ट को बन्द करने की वजह से उनकी कंपनी में वॉटर लॉगिंग का खतरा बढ़ गया था. जबकि विकास गर्ग ज्ञान जायसवाल के उपर अपने प्लॉंट में सीवरेज का पानी बहाने का आरोप लगा रहे थे.
विवाद को बढ़ता देख लघु उद्योग भारती की जिला कमिटी के प्रतिनिधि सक्रिय हुए.
