
उदित वाणी, गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के गालूडीह स्थित प्रखंड संसाधन केन्द्र(बीआरसी) में शुक्रवार को प्रखंड स्थित विद्यालय का गुरुगोष्टी आयोजित हुआ.
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुबोध कुमार राय के अध्यक्षता अयोजित इस गोष्ठी में प्रखंड के प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालय के प्रधानापक-प्रधानपिका शामिल हुए थे. गुरुगोष्टी में बीईईओ विद्यालय के शिक्षा स्तर को गुणवत्ता पुर्ण करने को लेकर शिक्षक को कई दिशानिर्देश दिए.
गुरुगोष्टी के उपरांत बीईईओ जानकारी देते हुए कहा विद्यालय स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद शनिवार व सोमवार को प्रखंड के सभी 5 व 7 नवंबर को विद्यालय में शुरू होगा.
विद्यालय स्तरीय खेलकूद में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी 9 एवं 10 नवंबर को होने वाला संकुल स्तरीय खेलकूद में भाग लेगा. संकुल स्तरीय खेल कूद प्रथम स्थान के विद्यार्थी 11 व 12 नवंबर को प्रखंड स्तरीय खेलकूद में हिस्सा लेंगे.
कहा कि 19 नवेम्बर को 8वी बोर्ड मार्जिनल विद्यार्थियों का परीक्षा आयोजित होगा, शिक्षक तैयारी में जुट जाएं, साथ विद्यालय के रंगरोगन में बदलाव किया गया. गुरुगोष्टी में बीपीओ गौतम राणा ने शिक्षा संबंधित जानकारी दिया.

