
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई. इस चर्चा में अमिताभ बख्शी, मालविका चटर्जी, राणा दास और रजत मधुर के साथ कोल्हान में औद्योगिक विकास, टाटा स्टील में स्थानीय व्यावसायियों, उद्यमियों एवं वेंडरों को प्राथमिकता पर चर्चा की गई.
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन एवं उच्च अधिकारियों के साथ चैंबर में आयोजित बैठक में उनके समक्ष यह मुद्दा उठाया गया था कि कोल्हान में औद्योगिक विकास हेतु टाटा स्टील में स्थानीय वेंडरों को प्राथमिकता मिलें.
इसके बाद प्रोक्योरमेंट विभाग के उच्च पदाधिकारियों द्वारा चैंबर को आमंत्रित कर बैठक आयोजित किया गया था जिसमें इससे संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की गई थी.यह पहली बार है जब टाटा स्टील के प्रोक्योरमेंट विभाग के उच्च अधिकारियों ने चैम्बर आकर स्थानीय वेंडरों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुनी.

