
उदित वाणी, जमशेदपुर: आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में स्कूल छात्राओं को डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत कम्प्यूटर शिक्षा देने की शुरूआत शनिवार से की गई.
स्थानीय राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, सिमुलडांगा के 12वीं कक्षा की छात्राओं का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया है. इस आयोजन के तहत छात्राएं, जो विशेषकर आदिवासी हैं, कम्प्यूटर का प्रयोग कैसे किया जाता है, वो सीख पाएंगी. प्रशिक्षण हेतु कॉलेज के कम्प्यूटर साइंस विभाग से कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराए गए है.
कम्प्यूटर साईंस विभाग के कुछ शिक्षकों यथा प्रो. नम्रता कुमारी एवं प्रो. रूची शुक्ला को इन छात्राओं के कौशल विकास का जिम्मा दिया गया है. हर शनिवार को चलने वाला यह क्लास छात्राओं को कम्प्यूटर एप्लीकेशन के प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षित करेगा.
तीन महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम से ये स्थानीय बच्चियां अपना कौशल विकास कर अपनों स्वर्णिम भविष्य का निर्माण कर पाएंगे. इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार तिवारी ने एक टीम का गठन किया है. टीम में सीमा सिन्हा, डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. रेखा तिवारी एवं प्रो. स्मिता दास शामिल हैं.
Advertisement
<

