
उदित वाणी, जमशेदपुर: नये वित्तीय वर्ष को लेकर टाटा मोटर्स के विभिन्न डिविजन में बुधवार को पूजा अर्चना हुई. इस वित्तीय वर्ष में बेहतर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए यह पूजा हुई, जिसमें प्रबंधन के अधिकारियों के साथ यूनियन पदाधिकारियों ने भाग लिया.
सबसे पहले वेहिकल फैक्ट्री के लाइन वन एवं लाइन टू में संयुक्त रूप से पूजा हुई. इसके बाद वर्ल्ड ट्रक लाइन थ्री में पूजा अर्चना की गई. एक्सेल डिविजन, इंजन डिविजन, एचवीटीएल एवं सीटीआर में पूजा हुई. अंत में फाइनल रेक्टिफिकेशन विभाग में पूजा हुई. रूजा में जमशेदपुर प्लांट हेड रवीन्द्र कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन कंठ, ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, एडमिन हेड बीएन सिंह, टाउन हेड रजत सिंह समेत तमाम ऑफिस बेयरर्स शामिल हुए.
पूजा के बाद जेनरल ऑफिस में नए वितीय वर्ष के लिए एवं पिछले साल बेहतर उत्पादन के लिए केक कटिंग की गई एवं शुभकामना दी गई. इस आशा के साथ कि नए वर्ष में नये वाहन के साथ बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लक्ष्य को हम लोग प्राप्त किया जाएगा.


