
उदित वाणी, जमशेदपुर: उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने साप्ताहिक जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। 15 लोगों ने जनता दरबार में उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।
उपायुक्त ने समस्याओं काे सुन संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पारिवारिक विवाद, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, खतियानी जमीन हड़पने के संबंध में, रोजगार, मनरेगा, भूमि म्यूटेशन, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित भी आवेदन आए।
पेंशन व राशन जैसे आवेदनों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया वहीं भूमि व राजस्व सम्बन्धी आवेदनों को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
Advertisement
<

