
उदित वाणी, खरसावां: मॉडल स्कूल, खरसावां में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्लस टू सरकारी उच्च विद्यालय, खरसावां से शशिवाला बागे (पीजीटी, हिन्दी) शिक्षिका एवं अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद से जी डी महतो (टीजीटी, भूगोल) को मॉडल स्कूल खरसावां के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. ये दोनों स्कूल में योगदान कर शिक्षा प्रदान करने में जुटे हैं.
गौरतलब है कि जीडी महतो 2012 से 2019 तक इस विद्यालय में कार्यरत थे. पहले से ही प्रभारी प्रधानाध्यापिका के रूप में बासुमति मिश्र (अंग्रेजी शिक्षका) एवं मीनाक्षी कुमारी (गणित शिक्षका) इस विद्यालय में कार्यरत हैं. अब इन चार शिक्षकों के अलावे भी जरूरत पडऩे पर प्रतिनियुक्त होने की संभावना है.
सरकारी निर्देश के अनुसार इस साल से 11वीं कक्षा का एडमिशन शुरू होगा. इसी तरह सरायकेला-खरसावां जिले के सभी मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
मॉडल स्कूल सरायकेला के लिए अंबिका दास (गणित/भौतिकी) एवं आशुतोष कुमार शुक्ला (हिन्दी), मॉडल स्कूल कुचाई के लिए अतुलानन्द कुमार (सामाजिक विज्ञान), छवि कुमारी (हिन्दी), मेघा सामड (जीव विज्ञान), मॉडल स्कूल नीमडीह के लिए पंपा प्रधान (अंग्रेजी), सुशीला कुमारी (हिन्दी), मॉडल स्कूल ईचागढ़ के लिए मुकेश साव (हिन्दी), सुधीर चौरसिया (अंग्रेजी) आदि शिक्षकों को इन विद्यालयों में स्थायी नियुक्ति होने तक प्रतिनियुक्त किया गया है.
फोटो कैप्शन : मॉडल स्कूल खरसावां में क्लास लेते जीडी महतो

