
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने शहीद बिरसा मुंडा और शहीद सिदो मुर्मू के वंशजों के लिए दो अलग-अलग ट्रस्ट का गठन करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा न्यूनतम कुल 100 करोड़ रुपयों का अंशदान (फिक्स डिपॉजिट) देकर वंशजों को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करने की मांग की है.
इसे लेकर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है. राष्ट्रपति 14 और 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने झारखंड आ रही हैं. सालखन मुर्मू ने कहा कि बिरसा मुंडा और सिदो मुर्मू के वंशजों की हालात ठीक नहीं है.
ऐसे में उनके सम्मान, सुरक्षा, न्याय और समृद्धि के लिए दो ट्रस्टों का गठन करने की जरूरत है.
Advertisement
<

