
उदित वाणी, जमशेदपुर: सामाजिक संस्था समर्पण के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पर उनसे मुलाकात की।
इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने मंत्री से शहर के जरूरतमंद मरीजों को रियायती दर पर दवा मुहैया कराने का आग्रह किया, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद मरीज को इलाज के दौरान दवा उपलब्ध कराया जा सके।
बन्ना गुप्ता ने पदाधिकारियों को समर्पण संस्था के पदाधिकारी एवं शहर के एमआर के साथ बैठक कर कर रियायत दरों पर दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
प्रतिनिधिमंडल में संस्था के विभूति जैना, छवि विश्वकर्मा, प्रीति, कुमुद शर्मा और पंसस सुनील गुप्ता उपस्थित थे।
Advertisement
<

