
उदित वाणी, जमशेदपुर: राहरगोडा स्थित एबीएमपी उच्च विद्यालय में शुक्रवार को नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई. इसमें स्कूल के लगभग 400 छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया.
रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक जनार्दन गिरि, वरीय शिक्षक राणा रंजीत सिंह ने किया. रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से हुआ. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने नशे के दुष्परिणामों के बारे बताया. इसके उपरांत प्रधानाध्यापक ने झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया.
रैली विद्यालय प्रांगण से होते हुआ राहरगोड़ा, गदड़ा बस्ती के विभिन्न मोहल्लों में घूमती हुई पुन: विद्यालय में समाप्त हुई.
Advertisement
<

