
उदित वाणी,जमशेदपुरः सैरात की दुकानों के भाड़े में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी का लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीसी से मिला. डीसी ने इस मामले में दस दिन के अंदर जिला प्रशासन, टाटा स्टील और चैंबर के प्रतिनिधियों को मिलाकर एक टीम बनाने का फैसला लिया.
यह टीम भाड़े में हुई बढ़ोतरी की समीक्षा कर प्रशासन को अपनी रिपोर्ट देगी. चैंबर के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के साथ मानव केडिया आदि शामिल थे.
Advertisement
<
