
उदित वाणी, जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के साकची प्रांगण में एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कौमी एकता सप्ताह के चौथे दिन नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल का आयोजन किया गया.
15 मई से चल रहे इस नृत्य प्रतियोगिता के प्रेलिम्स (पूर्व परीक्षण) में सर्वोत्तम प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चुना गया था. नृत्य प्रतियोगिता को दो भागों में विभाजित किया गया. एकल नृत्य (सोलो डांस) एवं समूह नृत्य (ग्रुप डांस).
इसमें सबसे पहले समूह एकल नृत्य (सोलो डांस) किया गया, जिसका विषय था – देशभक्ति नृत्य और अर्ध शास्त्रीय नृत्य। एकल नृत्य के बाद समूह नृत्य (ग्रुप डांस) का सिलसिला शुरू हुआ. इसमें सभी समूहों ने भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य को प्रस्तुत किया.
एकल (सोलो) के निर्णायक के तौर पर शास्त्रीय नर्तक उज्जवला मालविका उपस्थित रहीं एवं समूह नृत्य में निर्णायक के तौर पर शहर की प्रतिष्ठित नर्तकी और ज़ुम्बा प्रशिक्षक ज़िन हार्वे एवं पेशेवर नृत्य कोरियोग्राफर माइक कुमार उपस्थित रहे.
नृत्य प्रतियोगिता एकल में प्रथम स्थान मुस्कान एवं द्वितीय स्थान मासूम पॉल ने प्राप्त किया. समूह प्रतियोगिता में प्रथम स्थान का सारा के समूह, द्वितीय स्थान अपूर्व के समूह एवं तृतीय स्थान नम्रता एवं उनकेसमूह को मिला.

