
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में सोमवार को आर्ट एंड कल्चर एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डॉ. नीता सिन्हा ने की.
कार्यक्रम में सीनेटर ब्रजेश कुमार, डॉ. सुनीता सहाय, डॉ. एसएन. ठाकुर के अलावा डॉ. प्रभात कुमार, राजीव दुबे, प्याली विश्वास, प्रो. अशोक कुमार रवानी आदि मौजूद थे.
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अंतरा कुमारी ने किया. इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इसमें शगुप्ता, प्रियांशु मंडल, सिमरन चतारिया ने गीत प्रस्तुत किया. भाषण पियाली विश्वास, राजीव समेत शालिनी झा व संजय सोलोमन ने दिया.
Advertisement
<

