
उदित वाणी, जमशेदपुर : दीपावली के मद्देनजर सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती के द्वारा बच्चों के बीच अपनी संस्कृति की पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से और दीपावली के वास्तविक मूल्यों की पहचान कराने को लेकर बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता (दीप और पटाखे), दिया सजाओ, रंगोली, दीपावली घर बनाओ जैसे विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और महासचिव परमानंद कौशल उपस्थित थे। दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा किधार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, त्रेता युग में भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध करने के बाद कार्तिक अमावस्या के दिन माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटकर आए थे। भगवान राम के अयोध्या वापस आने की खुशी और उनके स्वागत में दीप जलाकर दिवाली मनाई गई थी। इसे ही ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष इस दिन दीपावली मनाई जाती है। दीपालवी का मतलब सिर्फ पटाखे फोड़ना नही है। इनके असल मूल्यों से भी बच्चों को अवगत कराना शिक्षको और समिति का कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन गुरु पदो गोप ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय साहू, राकेश कुमार, रेमन कुमार शिक्षको में नागाश्री सामद, कौशिक दत्ता, अर्चना सिंह, संगीता मेरी सुरेन, सीमा, हीरा दास मानिकपुरी, चांद सिंह, निधि गुप्ता, तारकेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के विजेता बच्चो को पुरुस्कृत किया गया
चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता
कक्षा 1 : प्रथम अनुज मुखी, द्वितीय अमित, तृतीय वंदना
कक्षा 2 : प्रथम आरोही सिंह, द्वितीय विदेश, तृतीय जिया
कक्षा 3 : प्रथम आयुषी, द्वितीय चंदन, तृतीय राज आदित्य देब
कक्षा 4 : प्रथम अनुष्का, द्वितीय अमिता, तृतीय दीपिका
कक्षा 5 : प्रथम दीपक, द्वितीय रोशन, तृतीय युवराज
रंगोली बनाओ प्रतियोगिता
प्रथम ग्रुप : रानी, कोमल, मधु
द्वितीय ग्रुप : प्रिया, खुशबू, रिया
दीपावली घर
प्रथम ग्रुप : लक्ष्मी, किरण, यशराज भारती
द्वितीय ग्रुप : रोशनी, अलका, अनिकेत
दिया सजाओ प्रतियोगिता
प्रथम ग्रुप : रोशनी, निशा, कोमल
द्वितीय ग्रुप : निहारिका, सोनाली, स्वेता
तृतीय ग्रुप : जागृति, दीपक, रोशन
Advertisement
<

