
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर थानांतर्गत धीराजगंज के श्रीओम नगर निवासी एक दंपति के द्वारा 60-70 लाख रुपये की ठगी कर फरार होने की बात सामने आयी है.
इस संबंध में स्थानीय लोगों के द्वारा आज आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की गई है, जिसमें मलय चटर्जी उर्फ संदीप चटर्जी तथा उनकी पत्नी मंगला चटर्जी को आरोपी बनाया गया है. वहीं, पुलिस के द्वारा आरोपी दंपति की तलाश शुरु कर दी गई है.
नगर निगम के पार्षद अभिजीत महतो ने बताया कि आरोपित दंपति के द्वारा बस्ती के 40 से अधिक लोगों को अलग-अलग मामले में ठगने का काम किया गया है.
किसी से जमीन के नाम पर पैसा लिया गया है, किसी से उपचार कराने एवं बच्चे की पढ़ाई के नाम पर पैसा लिया गया है. दंपति के द्वारा बस्तीवासियों को जो चेक दिया गया था, वह भी बाऊँस कर गया. बस्तीवासी जब-तक स्वयं को ठगे जाने की बात समझ पाते, तब-तक दंपति बस्ती छोड़कर जा चुके थे.

Advertisement
<

