
उदित वाणी, जमशेदपुर: चाकुलिया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार को 43 छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव होने से जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंपमचा है.
इससे सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी के आदेश पर मंगलवार को सर्विलांस टीम ने जिले के सभी 11 कस्तूरबा विद्यालय मेंछ त्राओं और शिक्षिकाओं की कोरोना जांच कर रही है. इसके अलावा नेताजी सुभाष विद्यालय, झारखंड बा का आवासीय विद्यालयसमेत अन्य स्कूलों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच होगी.
सोमवार चाकुलिया के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मेडिकलटीम ने 210 छात्राओं की जांच की, जिनमें 43 छात्राएं पॉजिटिव पायी गई। अब शिक्षिकाओं और अन्य श्रेणी के कर्मचारियों की जांचहो रही है।
एमजीएम में दंपति की जांच रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती एक महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इससे वार्ड में भर्ती सभी महिलाओं केकोरोना जांच हुई.
हालांकि अन्य किसी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई लेकिन पॉजिटिव महिला के पति की जांच रिपोर्टभी पॉजिटिव ही आई है. इससे एमजीएम अस्पताल में हड़कंप मचा है महिला एवं उसके पति को कोरोना वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारीहै लेकिन वे दोनों अस्पताल से छुट्टी मांग कर होम आइसोलेशन में जाना चाहते हैं.


