
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य पिंटू कुमार साह ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को पदक जीतने पर बधाई दी है.
उन्होंने कहा कि वल्र्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है.
कहा कि 19 वर्ष बाद भारत को इस चैंपियनशिप में पदक हासिल हुआ है. यह असाधारण उपलब्धि निश्चित तौर पर देश के युवा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करेगी.
Advertisement
<

