
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा के शांति की प्रार्थना की गई.
सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा के बाद कार्यालय में छुट्टी की घोषणा कर दी गई. इस अवसर पर बीडीओ मारुति मिंज, जेएसएस दयानंद प्रसाद, सीडीपीओ साधना चौधरी, बीईईओ सुब्रता महतो समेत प्रखंड तथा अंचल के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
Advertisement
<

