
उदित वाणी, जमशेदपुर: उपायुक्त विजया जाधव द्वारा जिला खनन पदाधिकारी एवं माइनिंग इंस्पेक्टर के बिना किसी सूचना के जिला मुख्यालय से गायब रहने पर नाराजगी जाहिर की गई है. उक्त दोनों पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर फोन बंद मिल रहा है.
जिले में उनकी अनुपस्थिति के संबंध में भी वरीय पदाधिकारियों को कोई सूचना प्राप्त नहीं है. पूर्व में भी दोनों पदाधिकारियों के क्रियाकलापों को देखते हुए स्पष्टीकरण पूछा जा चुका है तथा वर्तमान में भी उनकी गैर जिम्मेदाराना कृत्यों को देखते हुए इनके क्रिया कलापों से राज्य मुख्यालय को प्रतिवेदित किया जा रहा है.
Advertisement
<
